कुरुक्षेत्र: लिटिल कैंपस इंटरनेशनल स्कूल में ‘हरियाली तीज’ का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय का प्रांगण उत्सव के रंगों में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक वेशभूषा के साथ हुई। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। तीज के इस उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं के हाथों में सुंदर मेहंदी रचाई गई, जो उत्सव की पारंपरिक शोभा को बढ़ा रही थी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शानदार सोलो और ग्रुप डांस प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तीज की परंपरा को जीवित रखते हुए बच्चों ने झूलों का भी जमकर आनंद लिया।
स्कूल के प्रबंध निदेशक पंकज अरोड़ा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। सभी के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन बेहद आनंदमय और यादगार रहा।
स्कूल कि प्रबंधिका सोनिया ने बच्चो संबोधित करते हुए कहा तीज हमें सिखाती है कि हमें हमेशा मिल-जुलकर रहना चाहिए, जैसे सावन की फुहारें धरती को खुशहाल बनाती हैं, वैसे ही आपकी मुस्कुराहट हमारे स्कूल को खुशहाल बनाती है। आज खूब झूले झूलना और ढेर सारी मस्ती करना!
