जिला पुलिस ने हमला करके मारपीट करने व चोट मारने के 2 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने हमला करके मारपीट करने व चोट मारने के आरोप मे सूर्यप्रताप उर सूर्य वासी राहडा जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

             जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपने बयान में उज्जवल वासी खतरवाडा मोहल्ला शाहबाद ने बताया कि वह अम्बाला में पढाई करता है। दिनांक 8 अप्रैल 26 को वह अपने दोस्त अभय प्रताप व राजीव कुमार के साथ मिल रोड स्थित दुकान पर मौजूद थे। समय करीब 6 बजे शाम एक कार उनकी दुकान के आगे रुकी जिसमे से 5/6 लड़के उतरे और उनके साथ गाली-गलोच करते हुए उनके ऊपर डंडों, बिन्डों तथ गंडासी से हमला कर दिया।  वह तथा राजीव मौका से भाग गए। आरोपियों ने अभय प्रताप को चोटें मारी। उन्होंने घायल अभय प्रताप को सरकारी हस्पताल शाहबाद तथा बाद में आदेश हस्पताल में दाखिल करवा दिया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच हुडा चौंकी शाहबाद को सौंपी गई।  दिनांक 10 अप्रैल 26 को हुडा चौंकी शाहबाद की टीम ने हमला करके मारपीट करने के आरोपी दर्शन सिंह वासी मारकंडा कालोनी, साहिल वासी माजरी मोहल्ला व पुष्पेन्द्र वासी बदायूं यूपी हॉल वासी मारकंडा कालोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था

 दिनांक 4 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्ग-निर्देश में पीएसआई नरेंद्र कुमार, पीएसआई राहुल, सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार, कुलदीप सिंह, रंद्देप सिंह व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने हमला करके चोर मारने के 2 हजर रूपये के ईनामी आरोपी सूर्यप्रताप उर्फ़ सूर्य वासी राहडा जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत मे पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना शाहबाद में आर्म्स एक्ट तथा थाना शहर थानेसर में परिजन एक्ट का मामला दर्ज है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *