कुरुक्षेत्र पुलिस ने जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी योगेश शर्मा वासी सौंटी जिला कुरुक्षेत्र व शशी पाल वासी बालाजी कॉलोनी कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 जून 2026 को केयूके थाना के अंतर्गत गांव बारवा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। पुलिस को दी अपनी शिकायत में सतपाल वासी बारवा ने बताय कि जमीन पर कब्जा करने की नियत से आरोपियों ने गंडासी, डंडों एवं अन्य हथियारों से हमला कर ओमप्रकाश, उनके लकड़ों तथा अन्य परिजनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत और चिकित्सकों की राय के आधार पर केयूके थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीन ऑफ क्राइम टीम से साक्ष्य एकत्रित करवाए तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच की गई। दिनांक 15 जून 26 को केयूके थाना की टीम ने मामले के आरोपी बालकिशन, राजीव उर्फ अंकित तथा राहुल उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 29 जून 26 को मामले के आरोपी सागर उर्फ सोनू तथा मलकीत वासी मिर्जापुर जिला कुरुक्षेत्र को भी गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 4 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार की टीम ने मामले में शामिल आरोपी योगेश शर्मा वासी सौंटी जिला कुरुक्षेत्र व शशी पाल वासी बालाजी कॉलोनी कैथल को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
