कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी संजय यादव उर्फ़ दाना वासी गुरुनानक मोहल्ला पातडा जिला पटियाला पंजाब को गिरफतार करके 36.10 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

              जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 4 अगस्त 26 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में को सहायक उप निरीक्षक सुखवीर सिंह, पवन कुमार, कर्म सिंह, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, प्रदीप कुमार, सिपाही सचिन व गाडी चालक सिपाही प्रिंस कुमार की टीम अपराध की तलाश में कोर्ट परिसर शाहबाद के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि संजय यादव वासी गुरुनानक मोहल्ला पातडा जिला पटियाला पंजाब कस्बा शाहबाद व आस-पास के ईलाका में हैरोइन/स्मैक बेचने का काम करता है। जो आज भी कुछ देर बाद संजय यादव अपनी मोटर साईकिल पीबी-11-एजेड-4333 पर अम्बाला की तरफ से बस अडडा शाहबाद के पास पट्रोल पम्प शाहबाद वाली साईड़ में चलते फिरते नामपता नामालूम नशेडियों को हैरोईन/स्मैक बेचने के लिये आयेगा। अगर बस अडडा शाहबाद के नजदीक पट्रोल पम्प शाहबाद वाली साईड़ में नाकाबन्दी करके संजय यादव को उसकी मोटरसाईकिल सहित काबू करके उसकी तलाशी ली जाये तो संजय यादव से हैरोइन/स्मैक बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने पट्रोल पम्प शाहबाद वाली साईड़ में नाकाबन्दी करके निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को मोटरसाईकिल एक लड़का आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम संजय यादव उर्फ़ दाना वासी गुरुनानक मोहल्ला पातडा जिला पटियाला पंजाब बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 36.10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपी को गिरफतार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *