कुरुक्षेत्र 5 अगस्त। आमजन की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत अब आमजन अपने मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित हर प्रकार के चालान भुगतान ई-दिशा केंद्र के माध्यम से कर सकता है। अहम पहलू यह है कि पुलिस लाईन स्थित चालान भुगतान केंद्र को अब न्यू लघु सचिवालय प्रथम तल स्थित ई-दिशा केंद्र में स्थापित कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए अब मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित चालान के भुगतान व्यवस्था को ओर अधिक सरल बनाया गया है। इसके तहत अब नागरिकों को मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित चालान के भुगतान के लिए पुलिस लाईन जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अब आमजन की सुविधा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत हुए किसी भी प्रकार के चालान के भुगतान के लिए ई-दिशा केंद्र में डेस्क स्थापित कर दिया गया है। वाहन चालक इस डेस्क के माध्यम से सरलता से अपने चालान का भुगतान कर सकते है।
