बरगद एवं पीपल के पौधे रोपित किए गए। प्रेरणा समिति हरियाणा के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वस्थ जीवनशैली तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। डॉ. वर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देना हम सभी का नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने बताया कि वे 15 अगस्त तक निरंतर पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. सत्यनारायण शर्मा, सुभाष भारद्वाज, करमचंद सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
