अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में हाइटेक तकनीक से लगेंगी राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, पुरुषोतमपुरा बाग श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के साथ लगेगा भव्य और विशाल प्रदर्शनी पंडाल, 40 से ज्यादा विभाग लेंगे प्रदर्शनी में भाग, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल ने किया ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन, महानिदेशक ने गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र के जीओ गीता संग्रहालय का भी किया भ्रमण
कुरुक्षेत्र 10 नवंबर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश पूरे विश्व में गुजायमान होंगे। इस उदेश्य को लेकर ही गीता स्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर प्रदेश सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को बड़ा स्वरूप दिए जा रहा है। इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में अच्छे और बड़े स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के साथ हाइटेक तकनीक की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी में 40 से ज्यादा विभागों की योजनाओं और विकास को लोगों के समक्ष रखा जाएगा।
महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल वीरवार को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल ने मेला क्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम व जीओ गीता के तत्वाधान में 19 नवंबर से शुरु होने वाली कथावाचक मुरारी बापू की कथा के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के साथ मंत्रौच्चारण के बीच पूजन किया और हवन यज्ञ में आहुति डाली। इसके उपरांत महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल ने गीता ज्ञान संस्थानम में निर्माणाधीन मंदिर का अवलोकन किया और जीओ गीता संग्रहालय को देखा। उन्होंने गीता संग्रहालय का अवलोकन करने के अनुभवों को साझा किया और कहा कि यह संग्रहालय अत्यंत सुंदर एवं कल्पना से परिपूर्ण है। इस पवित्र भूमि कुरुक्षेत्र से निश्चित ही पवित्र ग्रंथ गीता के पूज्य संदेश इस प्रकार के प्रकल्पों से पूरे विश्व में गुंजायमान होंगे।
उन्होंने ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के साथ सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से लगाई जाने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के स्थल का अवलोकन करने के उपरांत कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में विभाग की तरफ से 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 29 नवंबर को किया जाएगा। इस वर्ष प्रगति मैदान में लगने वाले हरियाणा पैवेलियन से भी अच्छी तकनीक से प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। इस प्रदर्शनी के लिए बकायदा भव्य और बेहतरीन पंडाल लगाया जाएगा। इस प्रदर्शनी की साज-सज्जा देखने लायक होगी और हरियाणा के विकास की तस्वीर इस प्रदर्शनी में देखने को मिलेंगी। इसके उपरांत महानिदेशक ने केडीबी कार्यालय में विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा भी की। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, उपेंद्र सिंघल आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *