कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और नागरिक उड्डयन विभाग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम के साथ खाली पड़ी जमीन पर मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस हॉकी एस्ट्रोटर्फ बनाया जाएगा। इस हॉकी खेल स्टेडियम का निर्माण खेल विभाग की तरफ से किया जाएगा। इस खेल स्टेडियम के अन्य कार्यों को नगर परिषद द्वारा तैयार किया जाए। खेलों को लेकर प्रदेश में सरकार ने ऐसी नीति तैयार की है कि पिछले 10 सालों में विश्व में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों वाला हरियाणा के नाम से पहचान बनाई है।
डीएमसी अमन कुमार ने नगर परिषद द्वारा तैयार किए जाने वाले खेल स्टेडियम के बारे में इंडोर स्टेडियम सहित विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने हॉकी स्टेडियम प्रोजेक्ट को सीएम अनाउंसमेंट बताया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल विभाग हॉकी स्टेडियम को जल्द से तैयार करे और इसके अलावा जो खेल स्टेडियम है उसको नगर परिषद तैयार करे।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में तिरंगा महोत्सव शुरू किया जा रह है। हर विधानसभा में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त से कुरुक्षेत्र से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने खेलों को लेकर विशेष नीति तैयार की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाडिय़ों को तैयार के लिए खेल फंड व डाइट मुहैया करवा रहे हैं। मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को नकद राशि, नौकरी दी जा रही है। इससे खेलों में जाने वाले खिलाड़ियों को वर्तमान और भविष्य की कोई चिंता नहीं है। इसके परिणाम स्वरूप खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए मेडल हासिल किए हैं। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों से अब प्रदेश ने खिलाड़ियों वाले हरियाणा के रूप में पहचान बनाई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *