कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी अरमान वासी बदरपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके 47 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी ओम प्रकाश उर्फ़ बालक वासी बदरपुर जिला कुरुक्षेत्र को भी किया गिरफतार कर लिया।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 अगस्त 26 को एन्टी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, उप निरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, सिपाही अमित कुमार व गाडी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम अपराध की तलाश में बदरपुर नहर पुल के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि अरमान वासी बदरपुर जिला कुरुक्षेत्र वैध रूप से चरस/सुल्फा बेचने का काम करता है। जो आज भी अरमान अपने घर से पैदल-पैदल ग्राम सचिवालय के पास चरस/सुल्फा बेचने के लिये आएगा। अगर तुरंत ग्राम सचिवालय के पास निगरानी करके अरमान को काबू करके उसकी तलाशी ली जाये तो काफी मात्रा में चरस/सुल्फा बरामद हो सकती है। जो सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सचिवालय के पास पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक लड़का आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम अरमान वासी बदरपुर जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 47 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफतार कर लिया। पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी ओम प्रकाश उर्फ़ बालक वासी बदरपुर जिला कुरुक्षेत्र को भी किया गिरफतार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
