कुरुक्षेत्र पुलिस ने घर से चोरी करने के आरोपी को गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी राजेश वासी छोटा बांस रादौर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुशील कुमार गर्ग वासी अडानो वाली गली लाडवा ने बताया कि उसकी टांग मे कुछ दिक्त आ गई थी जिसका ईलाज लिवास हस्पताल मोहाली पंजाब मे चल रहा है। जिस कारण वह करीब 10 दिन से अपने बेटे के पास जीरकपुर में रह रहा था। उसने अपने मकान पर कैमरे लगवाये हुये हैं जो उसके मोबाईल से सम्बन्ध है। दिनांक 31 जुलाई 26 को रात करीब 9-30 बजे उसने अपने मोबाईल का कैमरा चैक किया तो देखा कि उसके मेरे मकान/हवेली का मुख्य द्वार खुला पडा था। वह तुरन्त गाडी मे लाडवा के लिये चल पडा वा लाडवा मे रह रहे अपने भाई को फोन कर दिया। देर रात आकर देखा तो सारा घर अस्त-व्यस्त था तथा टूटियां वगैरह गायब थी। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा द्वारा की गई।

            दिनांक 2 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक सुदेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, मंदीप व सिपाही सचिन की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी राजेश वासी छोटा बांस रादौर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा टूटियां तथा पीतल के बर्तन बरामद किये गए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ जिला करनाल में चोरी के करीब 6 मामले दर्ज हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *