कुरुक्षेत्र पुलिस ने भैंस चोरी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने भैंस चोरी मामले में एक और आरोपी साहिल वासी रामपुर चुंगी रूडकी जिला हरिद्वार उत्तराखंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में रूप सिंह वासी गांव लोहारा डेरा जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 24 जून 2026 की रात को लगभग 2 बजे उसके घर से उसकी भैंस को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। सुबह जब वह अपनी भैंस को चारा डालने के लिए गया तो उसे उसकी भैंस नहीं मिली। दिनांक 24 जून 2026 को सुबह गांव लोहारा के मेन गेट के पास उसकी कटड़ी बरामद हुई परंतु उसकी भैंस नहीं मिली। जिसकी शिकायत पर थाना लडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई। दिनांक 30 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने भैंस चोरी करने के आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ़ जुम्मन वासी ददनौर जिला सहारनपुर यूपी, जीशान उर्फ़ फान्ना वासी हरोडा जिला सहारनपुर यूपी व अब्दुल सत्तार वासी क़स्बा बेहट जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया था।

            दिनांक 2 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र, अरविन्द, मुख्य सिपाही भजन सिंह, पवन कुमार, सिपाही सतबीर व वीरेंद्र की टीम ने भैंस चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साहिल से चोरीशुदा भैंस बरामद की गई। सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *