करनाल, 3 अगस्त। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा, सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव के मार्गदर्शन में चल रहे मैसिव प्लांटेशन ड्राइव के तहत पैनल अधिवक्ता जतिन्द्र सिंह व रूबी शर्मा ने सोमवार को राजकीय उच्च विद्यालय नीलोखेड़ी, विवेकानंद स्कूल नीलोखेड़ी व सच करतार पब्लिक स्कूल गोंदर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधे प्रदान कर मैसिव प्लांटेशन ड्राइव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सभी ने स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
सीजेएम मीनाक्षी यादव ने बताया कि हालसा पंचकूला के आदेशानुसार 5 जून से 5 अगस्त तक जिला करनाल के विभिन्न स्थानों पर मैसिव प्लांटेशन ड्राइव के अंतर्गत पौधारोपण किया जा रहा है जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्कूलों, पार्को, मंदिरों, गुरुद्वारों व ग्रामीण इलाकों में पौधारोपण किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हालसा, पंचकूला के आदेशानुसार जिला करनाल के स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट अधिनियम को लेकर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ट्रेनिंग डायरेक्टर डा. प्रेरणा व पैरालीगल वालंटियर राजकुमार ने संत थेरेसा कान्वेंट स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट अधिनियम बारे जागरूक किया। राजेशलता द्वारा द भारत स्काउट एंड गाइड मधुबन व वार हीरोज मेमोरियल स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट अधिनियम बारे जानकारी दी और यौन उत्पीड़न जैसे मामलों को रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को पोषक आहार लेने व नशीले मादक पदार्थो का उपयोग न करने और जंक फूड का अधिक उपयोग न करने के लिए भी प्रेरित किया।
