कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई : पूरे सावन महीने में सर्वकल्याण के संकल्प के साथ जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने शुक्रवार को कठोर खड़ी तपस्या शुरू की। इसी के साथ सावन के दूसरे दिन निरंतर सावन शिव अनुष्ठान एवं रुद्राभिषेक के लिए दरबार में अनेक श्रद्धालु पहुंचे। यजमान अर्पित एवं अभिषेक के परिवार ने अभिषेक के उपरांत हवन में आहुतियां दी।
उल्लेखनीय है कि हर सावन माह की भांति महंत राजेंद्र पुरी दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को खड़ी तपस्या करते हुए सावन पूजन के साथ अभिषेक करवा रहे हैं। दरबार में सावन शिव अनुष्ठान और रुद्राभिषेक के साथ भगवान शिव के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है।
सत्संग में भजनों के दौरान शिव भक्तों की मस्ती भी देखते ही बनती है मानो शिव भक्त दुनिया से दूर केवल भगवान भोलेनाथ की शरण हों। महंत राजेंद्र पुरी ने पूजन के उपरांत कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और सच्चे भक्त भगवान शिव की शरण में ही रहते हैं। रुद्राभिषेक भगवान शिव का एक विशेष अभिषेक है। इस महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। भक्त भगवान शिव को पाने के लिए ही भजन गाते हैं और जाप करते हैं।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि इस समय पूरे भारत वर्ष में हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं और वातावरण भक्तिमय बना है। उन्होंने कहा सावन का महीना न केवल भक्ति का महीना है बल्कि प्रकृति के सौंदर्य का भी उत्सव है। इस अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी ज्योति प्रसाद, रामेश्वर चंद्र, कुलभूषण, आदित्य गोस्वामी, अंग्रेज सिंह, कुलजीत, सुनील राणा, मनोज कुमार, पुनीत कुमार, अजय राठी, विजय राठी, अक्षय राठी, कन्हैया लाल  व मनप्रीत सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *