कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज़ (आईआईएचएस) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बीए इकोनॉमिक्स (ऑनर्स विद रिसर्च) के प्रथम बैच के विद्यार्थियों की शोध प्रबंध (डिसर्टेशन) की मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. संजीव बंसल ने बाह्य परीक्षक के रूप में विद्यार्थियों के शोध कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अनुसंधान विद्यार्थियों के ज्ञान, तार्किक चिंतन और विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित करता है।

प्राचार्या प्रो. रीटा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम कुमारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऑनर्स विद रिसर्च कार्यक्रम स्नातक स्तर पर शोध संस्कृति को बढ़ावा देने और उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों ने अपने शोध कार्य डॉ. अश्वनी, डॉ. रजनी, डॉ. राजेंद्र और डॉ. राजेश के निर्देशन में पूर्ण किए। इस अवसर पर डॉ. वैभव, डॉ. चांदनी, डॉ. रमीन सहित विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *