कुरुक्षेत्र 31 जुलाई ( ) ज्योतिसर स्थित श्रीगीता कुंज आश्रम बद्री नारायण मंदिर में चतुर्मास के अवसर पर कलश यात्रा निकाल कर विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व गणपति पूजन , सर्वदेव पूजन , ध्वजारोहण किया गया है। कुरुक्षेत्र कंज्यूमर कोर्ट के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ नीलिमा शांगला ने कहा कि स्वामी मुक्तानंद जी महाराज मौन व्रत धारण किए हुए हैं। महायज्ञ का शुभारम्भ शुक्रवार को गांजे बांजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुआ।
डॉ नीलिमा शांगला ने कहा कि सनातन धर्म में सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा, शांति और समृद्धि के लिए किया जाने वाला एक अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान है। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के माध्यम से नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस मौके पर स्वामी मुक्तानंद जी महाराज ने लिखित रूप में संदेश देते हुए यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि जब व्यक्ति महायज्ञ से जुड़ता है तो सर्वगुण संपन्न हो जाता है। ऐसे में महायज्ञ का महा प्रताप सभी को प्राप्त करना चाहिए। महायज्ञ से श्रद्धालुओं को संतों का सानिध्य मिलता है। कार्यक्रम में आचार्य योगेन्द्र व आचार्य द्वारिका प्रसाद द्वारा वेद मंत्रों सहित विधिवत रूप से पूजा -अर्चना करवाई।
