कुरुक्षेत्र पुलिस ने दुकान से नकदी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में हुडा पुलिस चौंकी शाहबाद की टीम ने दुकान से नकदी चोरी करने के आरोपी मनीष भाटिया पुत्र हसंराज वासी सैदावाला मोहल्ला शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

             जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में साजन गाबा वासी विजय कालोनी शाहाबाद ने बताया कि उसकी ट्रक के सजावट के सामान की दुकान लाडवा पुल आचार फैक्ट्री के पास है। जो ट्रक ड्राईवर अक्सर उसकी दुकान से सामान लेकर जाते हैं। दिनांक 26 जूलाई 2026 को समय करीब 11 बजे एक लडका उसकी दुकान में घुसा और दुकान में रखा गल्ला खोलकर करीब 9800 रुपये चोरी करके ले गया। उस समय वह दुकान से कुछ ही दूरी पर खड़ा था। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच हुडा पुलिस चौंकी शाहबाद को सौंपी गई।

           दिनांक 29 जूलाई 26 को थाना शाहबाद के अंतर्गत हुडा चौंकी शाहबाद प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के मार्गनिर्देश में मुख्य सिपाही जगदीप सिंह की टीम ने दुकान से नकदी चोरी करने के आरोपी मनीष भाटिया पुत्र हसंराज वासी सैदावाला मोहल्ला शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी शुदा नकदी से 1970 रुपये बरामद किए गए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *