नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें ताकि इन शिविरों से शिकायतकर्ताओं को जल्द समाधान प्राप्त कर राहत मिल सकें। नगराधीश वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए नगराधीश ने लोगों की शिकायातों एवं समस्याओं का सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से जूडे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आपसी तालमेल के साथ तय समय में शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर भी निर्देश दिए।
शिविर में गांव छपरपुर बराडा से पिंकी ने लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने को लेकर, गांव रोलो सरसेडी से सुजाता ने परिवार पहचान पत्र में से नाम कटवाने को लेकर, पीपली बजार से ज्योति ने फैमिली आईडी मे जन्म तिथि ठीक करवाने के संबंध में, बलदेव नगर से रेखा ने राशन कार्ड बनवाने बारें व ऐसे ही अन्य प्रार्थियों द्वारा अपनी समस्याएं रखी गई। नगराधीश ने सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को मार्क करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्ग दर्शन में अंबाला में समाधान शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा है। यह शिविर उपायुक्त कार्यालय व उपमंण्डल स्तर पर संबंधित एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजें तक किए जा रहें है।
इस मौके पर एसडीओ पब्लिक हैल्थ हरमिलाप सिंह, लोकनिर्माण विभाग से जेई सिद्धार्थ, खादय एवं आपूर्ति विभाग से मनोज कालिया, एमीनेट पर्सन गुरजेंट सिंह व निर्मल सिंह, समाज कल्याण विभाग से इन्वेटीगेटर अवतार सिंह, क्रीड से गौरव आहुजा के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
