कुरुक्षेत्र,  30 जुलाई : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कर्मठ कार्यकर्ता रमेश गर्ग को अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला की अनुशंसा एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के उपरांत की गई।
रमेश गर्ग लंबे समय से समाज सेवा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक एकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने रमेश गर्ग को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही संभव होती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रमेश गर्ग अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं संगठनात्मक क्षमता के बल पर समाज के अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ेंगे तथा प्रदेशभर में संगठन विस्तार को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनके प्रयास संगठन को नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।
प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा निरंतर संगठन विस्तार एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि रमेश गर्ग की नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा वे प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने, नई इकाइयों के गठन एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल ने कहा कि संगठन में अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना संगठन की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रमेश गर्ग अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। प्रदेश संगठन मंत्री सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी ने कहा कि रमेश गर्ग की नियुक्ति संगठन के लिए अत्यंत शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश संगठन को मिलेगा तथा सामाजिक जागरूकता, भाईचारा एवं सेवा कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव रमेश गर्ग ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज हित, संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी तथा सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने रमेश गर्ग को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *