कुरुक्षेत्र,  30 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान जयराम कन्या महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 28 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर नीम, पीपल,अमलतास, पापड़ी, जामुन, अमरूद, कनेर, गुलमोहर आदि पौधे रोपित किए गए। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा हरित वातावरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
महाविद्यालय की प्राचार्या  डा.सुदेश रावल के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस एवं एनसीसी की छात्राओं, शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने एन एस एस, एन सी सी इंचार्ज एवं सभी को बधाई देते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह हमारी भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में वन विभाग का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने पौधे समय पर उपलब्ध करवाये। अंत में महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *