कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई : श्री राधा रमण बिहारी मंदिर विवेकानंद कालोनी में एक सप्ताह तक चले मूर्ति प्रतिष्ठा अनुष्ठान का हवन और भंडारे के साथ विधिवत समापन हुआ।
मंदिर के पुजारी पंडित राजेश कौशिक ने बताया कि श्री राधा रमण बिहारी मंदिर परिसर में देवाधिदेव आशुतोष भगवान श्री नर्मदेश्वर जी, नंदी जी, गणेश जी, मां पार्वती और दक्षिण मुखी सिंदुरी हनुमान जी के भव्य स्वरूपों की प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में समस्त विवेकानंद कालोनी वासियों सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर भोलेनाथ का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।
अनुष्ठान समापन अवसर पर हवन किया गया और उसके पश्चात अमृतमय भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें समस्त भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में विशेष सहयोग सतपाल सैनी खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर, रिंकू फौजी, राहुल थरड़क, सुमित हुड्डा, रविन्द्र नाडियान का रहा। वीरवार को मंदिर में सावन के शुभारम्भ के साथ ही अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया। इस अवसर पर मुकेश कौशिक, दलेल पबनावा, प्रवीण फौजी, ईश्वर साच, सतबीर फौजी, चंद्रभान, विनोद शर्मा, रामकरण शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
