कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई। भारतीय योग संस्थान (पंजी.) की कुरुक्षेत्र इकाई के कृष्ण जिला इकाई द्वारा, हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनीश कुकरेजा के निर्देशन तथा इकाई प्रधान देवी दयाल सैनी के कुशल निर्देशन में ब्रह्मसरोवर के समीप श्री गीता धाम, ज्योति नगर स्थित सेठ टेक चंद पब्लिक स्कूल एवं शास्त्री नगर स्थित हरि ओम मंदिर के पवित्र प्रांगणों में भारतीय योग संस्थान के ब्रह्मलीन संस्थापक आदरणीय प्रकाश लाल जी की पुण्य तिथि को स्मृति दिवस के रूप में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री गीता धाम में आर्य स्कूल, कुरुक्षेत्र के प्राचार्य बलदेव राज सैनी ने कहा कि ब्रह्मलीन संस्थापक प्रकाश लाल जी का व्यक्तित्व अनुकरणीय है। उन्होंने योग के माध्यम से समाज में सामाजिक समरसता लाने महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम के आयोजन में गीता धाम के साधकों विनोद अग्रवाल, प्रदीप रोशा, रमेश गुप्ता, प्रेम कंसल, नरेश गुप्ता, श्रीनिवास गोयल, सुरेश गर्ग ने बहुमूल्य योगदान दिया। मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित गणमान्य साधकों ने स्व. प्रकाश लाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्याम पाराशर द्वारा किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि को भारतीय योग संस्थान का साहित्य भेंट किया गया।
बॉक्स
योगासनों को करवाया अभ्यास
कार्यक्रम में ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र जाप के पश्चात, ताड़ आसन, वज्र आसन, शशक आसन, उष्ट्रासन, भुजंग, मकर, शव आसन का अभ्यास संस्थान के वरिष्ठ शिक्षकों श्याम पाराशर, सत प्रकाश, लक्ष्मण, दीपक खुराना तथा अन्यों ने श्रद्धापूर्वक कराया। चंद्र भेदी व भ्रामरी प्राणायाम तथा श्वास ध्यान का अभ्यास डॉ. मनीश कुकरेजा द्वारा कराया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में जिंदल पार्क के साधकों की विशेष भागीदारी रही। स्व. प्रकाश लाल जी की जीवनी पर प्रकाश एवं मंच का कुशल संचालन केंद्र प्रमुख विनोद वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित योग शिक्षिका सरिता रोशा ने हठ योग का विवेचन करते हुए छह साधक व छह बाधक तत्वों पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि ने सभी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए शास्त्री नगर स्थित श्री हरि ओम मंदिर में कार्यक्रम पवन व विपिन तथा ज्योति नगर स्थित सेठ टेक चंद पब्लिक स्कूल में वहां की वरिष्ठ शिक्षिका रूक्मण, ज्योति व शारदा की देख रेख में सभी साधकों व साधिकाओं ने भाव भीनी श्रद्धांजलि देकर स्मृति दिवस मनाया।
