कुरुक्षेत्र 30 जुलाई श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान की अगुवाई में परिसर में विभिन्न औषधीय एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पौधे लगाए गए। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पौधा मां के नाम अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी मां और मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। आयुर्वेद का आधार प्रकृति है और औषधीय पौधों का संरक्षण भावी पीढिय़ों के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि एक-एक पौधा भविष्य की अनमोल धरोहर है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला समेत एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *