कुरुक्षेत्र 30 जुलाई अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि लोगों की हर प्रकार की समस्या का समाधान इन समाधान शिविर में किया जा रहा है। इन समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी पहुंचते है ताकि प्रत्येक विभाग से सम्बन्धित समस्या का मौके पर ही समाधान संभव हो सके। इसलिए कुरुक्षेत्र के सभी नागरिकों से बार-बार अपील की जा रही है कि इन समाधान शिविरों में पहुंचकर इसका फायदा उठाए।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य वीरवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों व शिविर में पहुंचे प्रार्थियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज इस समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं आई, जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। समाधान शिविर में कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से संबंधित समस्या रख सकता है। समस्या का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाता।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में लोग पुलिस, नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पंचायत विभाग, पेंशन से संबंधित समस्या, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी के साथ-साथ अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्या रख सकते है। समाधान शिविर में लोगों की प्रत्येक समस्या को सुनकर उसका मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाता है ताकि प्रार्थी को तत्काल समस्या से मुक्ति मिल सके। समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद विरेंद्र चौधरी, नगराधीश आशीष कुमार, डीआरओ चेतना चौधरी, ईओ एमसी राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *