हरिद्वार के विशुद्धानंद आश्रम में 38वां भंडारे को लेकर रेवाड़ी से श्री शिव कावड़ संघ की टीम ने सामान सहित हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया. संघ के प्रधान जोगध्यान गुलायनी के नेतृत्व में श्री शिव कावड़ संघ की टीम दो ट्रक खाद्य सामग्री सहित रवाना हुई. श्री शिव कावड़ संघ के पदाधिकारी और सदस्य ढोल पर नाचते गाते बोल बम, बम-बम हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए. आज से सावन मास और कावड़ मेला शुरू हो गया है हरिद्वार में शिव भक्त कावड़ियों की सेवा के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष श्री शिव कावड़ संघ की ओर से आज 30 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक भडारा का आयोजन किया जाएगा. संघ के पदाधिकारीगणों ने बताया कि करीब 40 साल पहले श्री शिव कावड़ संघ के नाम से लगाया गया पौधा आज वट वृक्ष बन चुका है. संघ की कार्यकारिणी में 15 पदाधिकारी और 100 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं. हरिद्वार के विशुद्धानंद आश्रम में श्री शिव कावड़ संघ रेवाड़ी की ओर से विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा इसके लिए तैयारियां जोर शोर से जारी है। संघ की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार के विशुद्धानंद आश्रम में कावड़ियों की सेवा के लिए 38 वाँ विशाल भंडारा 30 जुलाई से 03 अगस्त तक लगाया जाएगा। संघ के प्रधान जोगध्यान गुलयानी, राकेश गुप्ता, मनोज कालड़ा, राजकुमार मोरवाल, सुरेंद्र यादव, नौबत राम, ईश्वर दास, महेश गुप्ता तथा लक्की भैया आदि ने बताया कि श्री शिव कावड़ संघ की ओर से यह 38वां विशाल भंडारा है जो श्रावण माह में हर वर्ष लगाया जाता है। भंडारे की की शुरूआत में सदस्यों की संख्या 15-20 के लगभग थी, लेकिन अब इस संघ से 100 से ज्यादा सदस्य जुड़ गए हैं साथ ही भंडारे में शहरवासियों का भी सहयोग मिलता है। ऐसे में भंडारा 5 से 7 दिन तक भंडारा लगता है। इस बार यह भंडारा 30 जुलाई से 03 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह हर वर्ष आयोजित होने वाला ऐसा भंडारा है जिसके कारण हरिद्वार में रेवाड़ी का नाम होता है। शिव कावड़ संघ की टीम रेवाड़ी से 29 जुलाई शाम को दो ट्रक सामान सहित हरिद्वार के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को आश्रम में सुबह 9 बजे हवन यज्ञ बाद साधु संतों को भोजन कराने के पश्चात विधिवत रूप से भंडारे का शुभारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिवालयों में वितरण करने के लिए 10 हजार लीटर गंगाजल भी हरिद्वार से लाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया जाता है। उन्होंने शहरवासियों और शिव भक्त कांवड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने ओर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। Bites 123456 श्री शिव कावड़ संघ पदाधिकारी.
