करनाल, 29 जुलाई। उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि स्मैम योजना 2026-27 के अंतर्गत किसानों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए विभाग द्वारा परमिट जारी करने की तिथि बढ़ा दी गई है। विभागीय पोर्टल पर जिन किसानों के दस्तावेजों में कमी पाई गई है उन्हें विभाग द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है।
उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि किसान अपने आवश्यक दस्तावेज- ट्रैक्टर की आरसी, पटवारी रिपोर्ट (केवल लघु एवं सीमांत किसानों के लिए), फैमिली आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मेरी फसल मेरा ब्यौरा (खरीफ 2025 एवं रबी 2025) 30 जुलाई को शाम 4 बजे तक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करवाना सुनिश्चित करें।
डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी किसान के दस्तावेज़ स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सभी पात्र किसान समय रहते अपने दस्तावेज़ कृषि विभाग कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
