कुरुक्षेत्र 29 जुलाई ( ) राजेन्द्र नगर स्थित श्री अद्वैत स्वरुप अनन्त आश्रम नंगली वाली कुटिया में सत्संग मंदिर में गुरु पूर्णिमा वार्षिक भंडारा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक बहार से आए श्रद्धालुओं ने श्री महाराज जी एवं बाबा जी महाराज जी के तिलक लगाकर कर चरणों की पूजा अर्चना की। इस मौके पर आश्रम के संत निर्विकार पुरी, संत संतोंष पुरी, संत सहज पुरी, संत सनातन पुरी, संत आत्म विभोर पुरी पिहोवा, संत त्रिलोक पुरी झांसा, संत वीणा पुरी, आश्रम के प्रवक्ता महात्मा दिव्यानंद, महात्मा सुखधर्मानंद, महात्मा हरदेवानंद, महात्मा केशवानंद जालंधर, महात्मा गोपालानंद, महात्मा रामानंद, महात्मा अवधेशानंद आदि संतों ने संगत का मार्ग दर्शन किया।
इस अवसर पर आयोजित सत्संग में प्रवचन करते हुए आश्रम के संचालक संत प्रकाश पुरी जी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो गुरु के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का पर्व है। स्वामी जी ने कहा कि गुरु न केवल मार्गदर्शक होते हैं, बल्कि आत्मा के शुद्धिकरण में भी सहायक होते हैं। स्वामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान माता-पिता के समान पूज्यनीय रहा है। उन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश केछ रूप में सम्मानित करने की परंपरा रही है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तो ने भाग लिया। इस मौके पर वेद प्रकाश फौजी, रजत कालड़ा, पंडित अंकित शर्मा, गुलशन बाजाज, राजकुमार ग्रोवर, विक्की सिडाना, पूर्व पार्षद दीपक सिडाना, सी ए विंडो पर्सन गगन कोहली आदि भक्तजन मौजूद रहे।
