कुरुक्षेत्र पुलिस ने हथियार के बल पर शराब ठेका से लूट का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने हथियार के बल पर शराब ठेका से लूट का प्रयास करने के आरोपी अनुज संधु वासी गांव अहमदपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

             दिनांक 26 जुलाई 26 को मलकीत सिंह वासी शाहपुर अम्बाला कैन्ट जिला अम्बाला ने थाना शाहबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने शराब ठेकेदार से कुछ शराब के ठेके चलाने के लिए हुए हैं। गांव हबाना का शराब ठेका भी उसके पास है। दिनांक 26 जुलाई 26 को हबाना के शराब ठेके पर सेल्समैन प्रमोद कुमार वासी उसमान नगर जिला फरुकाबाद यूपी ने उसे 3-45 बजे पर ठेके पर हुई घटना बारे सूचना दी1 प्रमोद ने बताया कि 26 जुलाई 26 दिनांक को समय 3-40 बजे दोपहर को वह शराब ठेके के अन्दर था तथा ठेके का दरवाजा अन्दर से बन्द था1 उसी समय बाईक पर एक लडका मुह पर परना बांधकर आया उससे 1000 रुपये मांगे1 उसने देने से मना कर दिया तो लडके ने उसे एक पिस्टल नुमा हथियार दिखाया और ठेके का दरवाजा खोल कर अन्दर आने की कोशिश की1 जब उसने फोन मिलाया तो लडका वापस बाईक पर बैठकर हबाना की तरफ भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई।

दिनांक 27 जुलाई 26 को थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश टामक के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक परमजीत सिंह, पीएसआई सतनाम सिंह व मुख्य सिपाही नसीब सिंह की टीम ने हथियार के बल पर शराब ठेका से लूट का प्रयास करने के आरोपी अनुज संधु वासी गांव अहमदपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना शाहबाद में मारपीट के दो मामले दर्ज हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed