| कुरुक्षेत्र पुलिस ने दुकान से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना झांसा की पुलिस टीम ने दुकान से चोरी करने के आरोपी अंकित कुमार वासी झांसा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरीशुदा मूर्तियाँ खरीदने के आरोपी जतिन उर्फ़ शैंकी वासी झांसा जिला कुरुक्षेत्र को भी किया गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 15 जुलाई 26 को थाना झांसा में दी अपनी शिकायत मे गौरव वर्मा वासी झांसा ने बताया कि वह बाजार मे सुनार का काम करता है। 10 दिन पहले उसने दुकान शिफ्ट की थी और पुरानी दुकान पर अंकित कुमार वासी झांसा को काम पर रखा था। अंकित ने पुरानी दुकान से बीते सोमवार को चांदी की मूर्तियां और अन्य चांदी के जेवरात लगभग 2 किलोग्राम चांदी का सामान चोरी कर लिया। आरोपी उसी दिन से फरार है। जिसकी शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज करके जांच मुख्य सिपाही सुभाष चंद को सौंपी गई। |
| दिनांक 27 जुलाई 26 को थाना झांसा प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्गनिर्देश में मुख्य सिपाही सुभाष चंद,उप निरीक्षक पवन कुमार, सिपाही परस व होम गार्ड प्रमोद की टीम ने दुकान से चोरी करने के आरोपी अंकित कुमार वासी झांसा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चोरीशुदा मूर्तियाँ खरीदने के आरोपी जतिन उर्फ़ शैंकी वासी झांसा जिला कुरुक्षेत्र को भी किया गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा चांदी की मूर्तियाँ व अन्य सामान बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया।
|
