कुरुक्षेत्र। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति की ओर से लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मवीर सैनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाया गया, जिसमें 12 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से हर तीन माह बाद नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
समिति के मीडिया प्रभारी तरुण वधवा ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को रक्तदान शिविर के माध्यम से मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। इस अवसर पर डॉक्टर रमा, करनैल सैनी, नमन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *