करनाल, 27 जुलाई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन 29 जुलाई को दोपहर 2.00 बजे पंचायत भवन में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी व मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 मामले रखे जाएगे। इनमें 5 पुराने व 8 नए मामले विभिन्न विभागों से संबंधित शामिल है। इस बैठक में कष्ट निवारण समिति के मनोनीत सदस्य तथा सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित होंगे।
