करनाल, 27 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव सोमवार को ओ पी एस स्कूल पहुंची। यहां प्रधानाचार्य डा. जसजीत कौर सूद, खण्ड शिक्षाधिकारी संजीव कुमार व स्टाफ ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सीजेएम मीनाक्षी यादव ने पौधारोपण करके किया।
इस मौके पर सीजेएम ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें पौधारोपण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सीजेएम ने विद्यार्थियों व स्टाफ को पोक्सो एक्ट व कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ बारे अधिनियमों की जानकारी दी और उत्पीडऩ के मामलों को रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सहायक प्रोफेसर डा. निखिल शाह ने विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों व अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें उनके अधिकारों बारे जागरूक किया।
