बाबैन राकेश शर्मा
रानी लक्ष्मी बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंगोली जाटां के छात्र-छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वॉलीबॉल टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ी मनप्रीत, हरिवंश, प्रियंशु और गौतम का अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। वहीं अंडर-19 बालक वॉलीबॉल में पुष्कर शर्मा तथा अंडर-17 योगा प्रतियोगिता में रोहन कपूर का चयन हुआ।
इसके अलावा अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम में आयुषी, मोनल, दिव्या, शक्ति, तृष्टा, जया, इशिका और गरिमा शामिल रहीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार ने सभी विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
