करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतीश गौतम से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट एवं आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर जनहित से जुड़े विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इसके अलावा हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनूप प्रधान से भी महापौर रेणु बाला गुप्ता की सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।
अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद सतीश गौतम के निवास पर हुई चर्चा में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि जनसेवा का संकल्प ही सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है। करनाल शहर के सर्वांगीण विकास, नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और नगर निगम क्षेत्र को आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ जनभावनाओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सांसद सतीश गौतम और सांसद अनूप प्रधान को करनाल में नगर निगम की ओर से जनहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों, विकास योजनाओं और भविष्य की योजनाओं से भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन और सहयोग से विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी गति मिलती है।
उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ लोकसेवा के सांसद सतीश गौतम ने महापौर रेणु बाला गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देना है। सकारात्मक सोच और समर्पित प्रयासों से ही शहरों का समग्र विकास संभव है।
वहीं, उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा के सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहना ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
इस दौरान भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सांसदों का आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन और शुभकामनाएं जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। आत्मीय और सार्थक वार्तालाप के लिए उन्होंने दोनों सांसदों का आभार भी व्यक्त किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *