कुरुक्षेत्र, 25 जुलाई। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वदेशी फाउंडेशन जागरण के द्वारा बच्चों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करने के लिए तथा आत्मनिर्भर भारत को विकसित करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वदेशी जागरण फाउंडेशन के जिला संयोजक डॉ. अजय जांगड़ा ने बच्चों को अपने देश के द्वारा बनाई गई वस्तुओं के प्रति जागरूक किया तथा उनकी उपयोगिता के महत्व को समझाएं। उन्होंने कहा भारत की युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनना चाहिए ताकि हम अन्य बेरोजगारों को रोजगार प्रदान कर सकें। स्वदेशी जागरण की इस मुहिम में युवा वर्ग का सबसे अधिक योगदान है क्योंकि युवा ही किसी राष्ट्र के कर्णधार होते हैं। जापान जैसे विकसित देश के बाद भारत की जनसंख्या सबसे अधिक युवाओं की है। भारतीय युवाओं को आत्मनिर्भरता का और स्वावलंबी बनते हुए ऐसे सशक्त समाज का निर्माण करना चाहिए जहां पर हम बेरोजगारी को जड़ से मिटा सके। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने डॉ अजय जांगड़ा तथा उनकी टीम का धन्यवाद किया तथा उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा देश के निर्माण में तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत बड़ा सहयोग दे रहे हैं
