कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर आयोजित हरियाणा स्कूल खेल (एसजीएफआई) बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में भी स्कूली बच्चों ने पदक जीते हैं।
स्कूल प्रिंसिपल एन सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित हरियाणा स्कूल खेल (एसजीएफआई) बैडमिंटन प्रतियोगिता (अंडर-14) में डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में कक्षा 8 के विद्यार्थी मोक्ष, कक्षा 9 के विद्यार्थी दिव्यांश, कक्षा 6 के विद्यार्थी राघव तथा कक्षा 7 की विद्यार्थी अग्रिता ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एसजीएफआई स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इसी प्रकार 8वीं कक्षा के विद्यार्थी आर्यन मंधान ने ब्लॉक स्तर पर ताइक्वांडो में अंडर 14 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। 7वीं कक्षा के राघव ने ताइक्वांडो अंडर 14 कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्कूली बच्चों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर स्कूल प्रिंसिपल एन. सिंह ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने स्कूल का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल , अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *