कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई। रोजगार विभाग द्वारा आयोजित व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र, कुरुक्षेत्र की ओर से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मिर्जापुर तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अभिमन्युपुर में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल रोजगार अधिकारी प्रदीप चोपड़ा ने विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न उच्च शिक्षा एवं रोजगार संबंधी अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), बैंकिंग, रेलवे तथा अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पात्रता एवं संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की पीएम विकसित भारत रोजगार योजना तथा पीएम इंटर्नशिप योजना की भी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास, औद्योगिक अनुभव तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा, श्रीमती अनीता तथा विद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों ने भी करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *