करनाल, 22 जुलाई। करनाल सहकारी चीनी मिल ने आगामी पिराई सत्र 2026-27 के लिए मिल में चल रहे मुरम्मत एवं रख-रखाव के तहत आज विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने रोलर पूजन एवं हवन किया तथा आगामी पिराई सत्र की सफलता की कामना की। इस अवसर पर मिल के सभी तकनीकी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 बता दें कि मिल में इन दिनों मिल की मुरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। करनाल सहकारी चीनी मिल द्वारा अब तक 22697 एकड़ गन्ने की बिजाई कर ली गयी है। चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने किसानों से अपील की है कि सभी किसान अपनी गन्ने कि फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जरूर करवाएं तथा प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि जिस किसान की फसल का ब्यौरा पोर्टल पर होगा उन्ही किसानों की गन्ने की बॉन्डिंग की जाएगी। इस वर्ष प्रबंध निदेशक महोदया ने समय समय पर गॉवों का दौरा करके तथा किसान गोष्ठी का आयोजन कराकर किसानों को गन्ना प्रजनन संस्थान के माध्यम से उच्च क्वालिटी का बीज बुवाई हेतु उपलब्ध कराया गया है ताकि आगामी पिराई सत्र में चीनी मिल को रोगमुक्त गन्ने की आपूर्ति हो सके तथा चीनी मिल अच्छी रिकवरी प्राप्त कर सके। प्रबंध निदेशक महोदया ने गन्ना सम्बंधित किसी भी जानकारी एवं समस्या हेतु किसानों को मिल के गन्ना विभाग से संपर्क करने को कहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *