करनाल, 22 जुलाई।  उप कृषि निदेशक डॉ वजीर सिंह ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा किसानों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत समैम योजना के अंतर्गत 25 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए थे।
उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के किसानों द्वारा भरी गयी पहली प्राथमिकता के आधार पर तथा निदेशालय से प्राप्त लक्ष्य अनुसार रोटावेटर हेतु 488 तथा लेजर लेवलर हेतु 442 किसानों का चयन ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति व किसानों की उपस्थिति में किया गया।
उन्होंने बताया कि 364 किसानों द्वारा रोटावेटर तथा लेजर लेवलर को छोडक़र योजना में सम्मिलित किसी अन्य कृषि यंत्र को पहली प्राथमिकता दी गयी थी, जिन्हें विभाग द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति के 97 किसानों द्वारा 186 कृषि यंत्रों हेतु भरे गए आवेदनों को भी स्वीकार कर लिया गया है।
सहायक कृषि अभियंता कुलबीर सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा पोर्टल पर अपलोड किये गए दस्तावेजों की जांच करने उपरान्त योजना के दिशा-निर्देशानुसार पात्र किसानों को 27 जुलाई तक ऑनलाइन परमिट जारी कर दिए जायेंगे। किसान विभागीय पोर्टल से अपना परमिट निकाल कर 18 अगस्त 2026 तक मशीन खरीद कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय व सहायक कृषि अभियंता कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *