बाबैन में वीआईपी कलोनी में श्री श्याम दरबार मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के तहत आज मंदिर भवन के लैंटर डालने का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मंदिर निर्माण कार्य में अपना सहयोग एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पंडित जितेंद्र शर्मा ने सबसे पहले हवन यज्ञ किया और सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी ने नारियल फोड़कर कर लैटर डालने की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण कार्य को समाज की आस्था और धार्मिक एकता का प्रतीक बताते हुए इसके शीघ्र पूर्ण होने की कामना की। सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास समाज में आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करता है तथा ऐसे कार्यों में सभी को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने मंदिर निर्माण में लगे सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मंदिर निर्माण कार्य की सफलता के लिए भगवान श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कमेटी प्रधान मोहनलाल प्रजापत, जितेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच विश्वजीत बिंदल, जितेद्र गर्ग, गुलाब सिंह, रामेश्वर सैनी, रोशन लाल अरुण प्रजापत, संदीप वर्मा, दीपक कालरा, राकेश, हिमांशु गोयल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
