कुरुक्षेत्र 22 जुलाई।जिलाधीश एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि लाडवा उपमंडल के कन्ट्रोल्ड क्षेत्रों व अर्बन एरिया में जिला नगर योजनाकार अधिकारी द्वारा जब भी अवैध निर्माण व अवैध कालोनियों में तोड़-फोड़ की कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने जारी आदेशों में कहा कि जिला नगर योजनाकार कार्यालय के पत्र के आधार पर अवैध कालोनियों व अवैध निर्माणों को तोड़ने के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखना जरूरी है, इसलिए पंचायती राज विभाग लाडवा के एसडीओ अरमान हुसैन को लाडवा उपमंडल के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह अधिकारी अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी के निर्देशानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
