कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई। जिला कल्याण अधिकारी दीपिका ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप वर्ष 2025-26 के लिए वंचित छात्राओं हेतु एनएसपी पोर्टल 18 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पुन: खोल दिया गया है।
उन्होंने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कुरुक्ष्ेात्र जिले के पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप वर्ष 2025-26 के लिए जो छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए थे, या फिर आवेदन में किसी कागजात की कमी के कारण लंबित रह गए थे। इसके अलावा छात्र के बैंक खाता आधार सीड के कारण राशि खाते में नहीं आई, उन छात्रों के लिए एनएसपी पोर्टल 18 जुलाई 2026 से लेकर 31 जुलाई 2026 तक पुन: खोला गया है। अत: छात्र अपने संस्थान व कॉलेज से सम्पर्क करके आवेदन कर सकते है। इसके पश्चात वर्ष 2025-26 के छात्रों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
