करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मंगलवार को कर्ण मंडल उपाध्यक्ष नीना अग्रवाल के निवास पर आयोजित भाजपा की टिफिन बैठक में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
पूरी तरह आत्मीय एवं पारिवारिक माहौल में आयोजित बैठक में महापौर सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन ग्रहण किया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित, अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भाव के कारण ही भाजपा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती नियमित संवाद, आपसी समन्वय और बूथ स्तर तक सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। प्रत्येक कार्यकर्ता समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करता है, यही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि टिफिन बैठकें केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और संगठनात्मक ऊर्जा को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये रहे उपस्थित
बैठक में मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, शक्ति केंद्र प्रमुख चंद्रकांत जुनेजा, सोनिया धींगड़ा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन “संगठन ही हमारी शक्ति है, सेवा ही हमारा संकल्प” के संदेश के साथ हुआ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *