उप कृषि निदेशक डा. जस्विन्दर सैनी ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा सरकार की वर्ष 2026-27 के दौरान सीम स्कीम के अंतर्गत (40-50 प्रतिशत) अनुदान पर कृषि यंत्र व्यक्तिगत श्रेणी में उपलब्ध कराने के लिए 16 फरवरी 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमे अभी तक विभागीय पोर्टल पर जिला अम्बाला मे किसानों के द्वारा 3575 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया गया है।
उन्होनें बताया कि सामान्य वर्ग के किसान आवेदकों जिनहोंने कृषि यंत्र रोटावेटर व लैजर लैंड लेवलर के लिए आवेदन किया है इन किसानो का चयन ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया जाना हैं। जिला अम्बाला मे रोटावेटर यंत्र के लिए 576 व लैजर लैंड तेवतर यंत्र के लिए 267 लाभार्थी किसानों का चयन किया जाना है।
आवेदित इस स्कीम के अंतर्गत ऑनलाइन ड्रॉ 21 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे उप कृषि निदेशक, कृषि सदन अम्बाला के कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यकरणी कमेटी के समक्ष व नगराधीश की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। ईच्छुक किसान उपरोक्त दिनांक को बताये गए समय व स्थान पर पहुँच कर ऑनलाइन ड्रॉ में उपस्थित हो सकते हैं।
——————————
अम्बाला, 20 जुलाई
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अंबाला के तत्वावधान में आज गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में एक विशेष जागरूकता शिविर एवं मेगा पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी -सह-सचिव, अंबाला ने मुख्य अतिथि श्रीमती गीतांजलि गोयल के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में पी.एल.वी. व रिसोर्स पर्सन गोल्डी सहगल ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को पर्यावरण संरक्षण, कानूनी अधिकारों तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
1,000 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:
अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि सी.जे.एम. श्रीमती गीतांजलि गोयल द्वारा कॉलेज परिसर में पौधा लगाकर की गई। इसके पश्चात कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक-एक पौधा लगाया। आज की इस मुहिम के तहत परिसर व आसपास के क्षेत्रों में कुल 1,000 पौधे लगाए गए।
सीजेएम ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना केवल सरकार या प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, और आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढिय़ों के स्वस्थ भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी देखभाल का भी संकल्प लें।
—————————–
अम्बाला, 20 जुलाई :–
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प, बलदेवनगर अम्बाला शहर में 21 जुलाई 2026 को प्रात: 11 बजे से दापेहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहंा रख सकता है।
——————————
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प, बलदेवनगर अम्बाला शहर में बिजली अदालत का आयोजन
अम्बाला, 20 जुलाई
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय अम्बाला शहर में 21 जुलाई 2026 को अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहां रख सकता है।
——————————
अंबाला मीडिएशन सेंटर में 1.72 करोड़ रुपये के चेक बाउंस व कमर्शियल केस का सौहार्दपूर्ण समाधान; दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से हुआ समझौता
अंबाला, 20 जुलाई:
अंबाला ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स स्थित मीडिएशन सेंटर में लंबे समय से लंबित एक बड़े वित्तीय विवाद का आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाधान हो गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबाला की अदालत में लंबित चेक बाउंस मामले में दोनों पक्षों के बीच रूपए 1.72 करोड़ (एक करोड़ बहत्तर लाख रुपये) में समझौता तय हुआ है। यह समझौता प्रशिक्षित मध्यस्थ श्रीमती प्रीति सहगल की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव या भय के स्वेच्छा से अपनी सहमति जताई और समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।
मामले की पृष्ठभूमि
अंबाला निवासी रमन कुमार (प्रथम पक्ष) ने मैसर्स श्री एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड तथा उसके प्रबंध निदेशक भरत के. भ्रमर (द्वितीय पक्ष) को ब्यूटी पेजेंट मैसस इंडिया वल्र्डवाईड के आयोजन हेतु 1 करोड़ की वित्तीय सहायता/ऋण दिया था। ऋण अदायगी के लिए दिए गए चेक बाउंस होने पर धारा 138 (एनआई एक्ट) के तहत शिकायत दर्ज की गई थी। इसके अतिरिक्त दिल्ली के साकेत कमर्शियल कोर्ट में भी दीवानी मुकदमा लंबित था।
समझौते की मुख्य शर्तें
कुल समझौता राशि: द्वितीय पक्ष द्वारा प्रथम पक्ष को कुल रूपए 1,72,00,000/- (1.72 करोड़ रुपये) का भुगतान किया जाएगा। भुगतान की समयावधि संपूर्ण राशि का भुगतान 18 जुलाई 2026 से 18 जनवरी 2027 (6 महीने) के भीतर किया जाएगा।
किस्तों का विवरण:
पहली किस्त 10 अगस्त 2026 तक आरजीटीएस या डिमांड ड्रॉफ्ट (डीडी) से दी जाएगी। इसके बाद प्रत्येक माह की 10 तारीख तक नियमित किस्तों में भुगतान होगा। केस वापसी का निर्णय 6 महीने तक साकेत कोर्ट स्थित कमर्शियल सूट की कार्यवाही स्थगित रहेगी। संपूर्ण भुगतान मिलने के बाद प्रथम पक्ष कमर्शियल केस वापस लेगा।,
जब्ती / पेनल्टी नियम:
यदि द्वितीय पक्ष 6 महीने के भीतर तय राशि देने में असमर्थ रहता है, तो उसके द्वारा दी गई राशि जब्त समझी जाएगी।
फोटो नम्बर- 3 व 4
——————————
अम्बाला, 20 जुलाई :-
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार 2026 के लिए अब नामांकन / आवेदन अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र नामांकनकर्ता/ आवेदक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से https://awards.gov.in पर कर सकते हैं।
यह पुरस्कार बहादुरी, खेलकूद, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और नवाचार के क्षेंत्रो में केवल पिछले 2 वर्षों के सध्य प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों /असाधारण उपलब्धियों के लिए 05 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों कों दिए जाते हैं। कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक हैं वह भारत में रहता हैं और उसकी आयु 05 वर्ष या उससे अधिक एवं 18 वर्ष या उससे कम हैं वह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार 2026 के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकता हैं। यह बाल पुरुस्कार प्रति वर्ष जनवरी माह में आयोजित राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में प्रदान किया जाता है और अवार्ड की घोषणा 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाती हैं ।
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी https://awards.gov.in पर क्लिक करके भी प्राप्त की जा सकती हैं, या जिला स्तर पर जिला बाल सरंक्षण अधिकारी, अम्बाला के कार्यालय, पुनिया ब्रदर बिल्डिंग, कोर्ट रोड अम्बाला शहर में आकर भी प्राप्त की जा सकती हैं।
——————————
अम्बाला, 20 जुलाई :-
गांव ससईया फार्म पोस्ट ऑफिस खेरीगढ़ जिला लखिनपुर उत्तर प्रदेश हाल ही बंगाली मोहल्ला अम्बाला छावनी धर्मेन्द्र कुमार ने पुत्र श्री स्वरूप सिंह अपनी पत्नी सिमरनजीत सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना अम्बाला कैंट में दर्ज करवाई गई हैं। मामले की जांच कर रहे अनुसंधान अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। परिजनों ने उसकी काफी तालाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा हैं। गुमशुदा सिमरनजीत कौर की उम्र लगभग 32 साल, रंग गौरा, लम्बूतरा चेहरा, कद 5 फुट 4 इंच तथा उसने घर से जाते हुए काले रंग का सूट व क्रीम रंग की सलवार पहनी हुई हैं। उन्होनें बताया कि इस सम्बधं में यदि कोई भी जानकारी मिलती है तो थाना अम्बाला कैंट के दूरभाष नम्बर 0171-2618045, कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0171-2553223, थाना कैन्ट के इंचार्ज के मोबाईल नम्बर 9729990125 व जांच अधिकारी नरेश कुमार के मोबाईल नम्बर 9468377635 पर दी जा सकती हैं।
——————————
