कुरुक्षेत्र पुलिस ने रास्ता रोककर युवकों पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर थानेसर पुलिस टीम ने रास्ता रोककर युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अनमोल उर्फ शूटर वासी सैक्टर-13 कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ जिम्मर वासी कृष्णा नगर गामडी, सावन शर्मा वासी कंग कालोनी कुरुक्षेत्र, सार्थक वासी वशिष्ठ कालोनी कुरुक्षेत्र को गिरफतार किया है। पुलिस टीम ने एक सिरसिला वासी एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में सतपाल सिंह वासी सैक्टर-5 कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 17 जूलाई 2026 को समय करीब 7 बजे उसका लड़का जसकीरत अपने साथी समीर के साथ गाड़ी से सैक्टर-5 से सैक्टर-13 की तरफ जा रहा था। जब वह सैक्टर-13 मार्केट मेन रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक गाड़ी आई और गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। गाड़ी मे सवार अनमोल वासी सैक्टर-13 व उसके साथी सावन, पुष्कर, अनमोल, सार्थक, गिरविश व पारस ने गाड़ी से नीचे उतरकर बिना किसी कारण के उसके लड़के जसकिरत और समीर के उपर लाठी/डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने गालियां देते हुए जबरदस्ती गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश व मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मोके से भाग गए। दोनों लड़कों को चोटें लगी हैं। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच पीएसआई वेद प्रकाश की गई।
दिनांक 19 जूलाई 26 को थाना शहर थानेसर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में पीएसआई वेद प्रकाश की टीम ने रास्ता रोककर युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अनमोल उर्फ शूटर वासी सैक्टर-13 कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ जिम्मर वासी कृष्णा नगर गामडी कुरुक्षेत्र, सावन शर्मा वासी कंग कालोनी कुरुक्षेत्र, सार्थक वासी वशिष्ठ कालोनी कुरुक्षेत्र को गिरफतार किया है। पुलिस टीम ने एक सिरसिला वासी एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
