कुरुक्षेत्र पुलिस ने सांवला वासी राजकुमार हत्या मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर थानेसर पुलिस टीम में हत्या मामले में शामिल महिला आरोपी मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 19 जूलाई 26 को गांव सांवला में गुरुद्वारा के पास गोहर/खेत का रास्ता में एक व्यक्ति का शव मिला था। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची तथा सीन ऑफ क्राइम टीम को मौका पर बुलाकर घटनास्थल और शव का निरीक्षण करवाया गया। मृतक की पहचान राजकुमार वासी सांवला के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक का एलएनजेपी हस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता राजेंद्र वासी सांवला के ब्यान पर मामला दर्ज करके जांच की। जांच में सामने आया कि  दिनांक 18 जूलाई की रात को करीब 9 बजे आरोपी मोहित वासी मुनियारपुर राजकुमार को उसके पिता की दुकान से बुलाकर और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सांवला के खेतों में ले गया। खेतों में बैठकर दोनों ने शराब पी। उसके बाद आरोपी ने वहीं पर परने से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दिनांक 19 जूलाई 26 को थाना सदर थानेसर प्रभारी उप निरीक्षक रणधीर सिंह, उप निरीक्षक विजय, रणबीर सिंह व सिपाही अनुज की टीम ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए हत्या करने के आरोपी मोहित वासी मुनियारपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था।

            दिनांक 19 जूलाई 26 को थाना सदर थानेसर प्रभारी उप निरीक्षक रणधीर सिंह, उप निरीक्षक विजय, रणबीर सिंह, मुख्य सिपानी नीतू व सिपाही अनुज की टीम ने मामले में शामिल महिला आरोपी वासी सांवला जिला कुरुक्षेत्र को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *