करनाल। महापौर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता ने शनिवार को मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रदेश को नशामुक्त, सुरक्षित और समृद्ध हरियाणा बनाने का उनका दृढ़ संकल्प प्रत्येक जनप्रतिनिधि और नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासोन्मुखी सोच का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। करनाल नगर निगम भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में शहर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और नागरिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महापौर रेणु बाला गुप्ता के जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही उन्हें जनहित में इसी प्रतिबद्धता और सेवा भावना के साथ कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *