कुरुक्षेत्र, 17 जुलाई। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डा. बाबू लाल ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा स्मैम स्कीम 2026-27 के तहत बूम स्प्रेयर, साईलेज पेकिंग मशीन, फरर्टिलाईजर ब्रॉड कास्टर, शुगरकेन थैस कटर, मल्टीकॉप बैड प्लान्टर, प्टेटो प्लान्टर, लेजर लैण्ड लैवलर, न्यूमेटिक प्लान्टर, रोटावेटर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड पॉवर विडर तथा, सब-सोयलर इत्यादि 25 प्रकार के विभिन्न कृषि यन्त्रों के लिए जिला कुरुक्षेत्र के किसानों द्वारा ऑनलाईन आवेदन किए गए थे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डा. बाबू लाल ने आज यहां जारी पे्रस विज्ञप्ति में कहा कि जिला में विभिन्न कृषि यन्त्रों के लिए कुल 2549 आवेदन प्राप्त हुए है। अनुसूचित जाति के किसानो के सभी कृषि यन्त्रों के लिए किए गए आवेदन स्वीकार कर लिए गए है। सामान्य श्रेणी के किसानो को अनुदान पर एक ही यन्त्र दिया जाना है। अत: सामान्य श्रेणी के किसान जिन्होने रोटावेटर या लेजर लैण्ड लैवलर को छोडक़र अन्य किसी भी कृषि यन्त्रं के लिये पहली प्राथमिकता के तौर पर ऑनलाईन आवेदन किया है उनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए है जबकि रोटावेटर, लेजर लैण्ड लैवलर मशीनों के लिए आवेदन लक्ष्य से अधिक प्राप्त हुए है, इन आवेदनो के लिये किसानों का चयन पोर्टल पर कृषि विभाग द्वारा तैयार किये गये सॉफटवेयर द्वारा ड्रा के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए 21 जुलाई 2026 को प्रात: 10:30 बजे सभागार नया लघु सचिवालय में ऑनलाईन ड्रा किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियन्ता, राजेश वर्मा ने बताया कि किसानो द्वारा अपने दस्तावेज पैन कार्ड, वैलिड ट्रैक्टर आरसी, लघु किसान/सीमांत किसान का लाभ लेने के लिए मालिकाना जमीन सम्बन्धी उचित पटवारी रिपोर्ट सहायक कृषि अभियन्ता कार्यालय में जमा करवाने होगें। रोटावेटर और लेजर लैण्ड लैवलर को छोडक़र अन्य यन्त्रो के लिए अपने कागजात जमा करवाने की अन्तिम तिथि 23 जुलाई 2026 है जबकि रोटावेटर और लैजर लैण्ड लैवलर के लिए ड्रा में चयनित किसान अपने दस्तावेज 26 जुलाई 2026 तक कार्यालय में जमा करवा सकेगें। दस्तावेजो की जाँच उपरान्त किसानों को ऑनलाईन परमिट जारी किए जाएंगे जिन्हें किसान स्वंय डाउनलोड कर सकते हैं। परमिट डाउनलोड करने व मशीन खरीदने की अन्तिम तिथि 18 अगस्त 2026 है। किसान द्वारा कृषि यन्त्र खरीदकर अपने बिल, ईवे-बिल और लोकेशन आधारित फोटो डीलर के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करवाने की अन्तिम तिथि 24 अगस्त 2026 तय की गई है।
