अम्बाला, 14 जून:-
अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 9 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। सरकार के सफल कार्यकाल को देखते हुए पूरे भारत में महासंपर्क अभियान शुरू किया है इसके तहत जिला अम्बाला में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है। विधायक असीम गोयल आज अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाने वाली विकास तीर्थ यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि इन 9 वर्षों में मोदी सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। देश में अभूतपूर्व तरक्की हुई है और विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। विकास तीर्थ यात्रा हाईवे स्थित खन्ना फार्म से शुरू होकर जनसुई हैड पर जाकर सम्पन्न हुई। इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने तीर्थ यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं व अन्य का उत्साह बढ़ाया।
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर कहा कि केन्द्र की 9 साल की उपलब्धियों और हरियाणा सरकार की साढे 8 साल की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे विकास तीर्थ यात्रा भ्रमण करने जा रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में हरियाणा में कैथल का दौरा किया था और हाईवे की नींव रखी थी और यह हाईवे अम्बाला से कैथल होकर राजस्थान जाता है। उन्होने बताया कि वे अम्बाला विधानसभा क्षेत्र में अम्बाला से जनसुई तक विकास तीर्थ यात्रा करने जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने भी केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उस बारे आमजन को अवगत करवाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित करते हुए उनका लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी विशाल सेठ ने भी केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों बारे जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, विशाल सेठ, मनदीप राणा, संजीव गोयल टोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता रितेश गोयल, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, गुरचरण सिंह, गुरजंट सिंह, पार्षद हितेष जैन, मनीष आनंद मन्नी, अर्चना छिब्बर, सुरिन्द्र ढींगरा, मोनिका मल, यतिन बंसल, शोभा पूनिया, पींकू सूद, गुरप्रीत शाना, आर्यन बत्रा, रमेश मल, अनिल गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, दिनेश लदाणा, रिंकल गुजराल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *