करनाल। गांव उचाना स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य श्री खाटू श्याम कीर्तन एवं निशान यात्रा में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा श्री खाटू श्याम के श्रीचरणों में शीश नवाकर सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। महापौर ने बाबा श्याम को भंडारे का भोग भी अर्पित किया।
भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा वातावरण बाबा श्याम की भक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों, श्रद्धालुओं की आस्था और निशान यात्रा में उमड़े भक्तों के उत्साह ने आयोजन को दिव्य एवं अविस्मरणीय बना दिया।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती हैं। ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा श्री खाटू श्याम जी को “हारे का सहारा” कहा जाता है और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था बाबा के प्रति जुड़ी हुई है। उन्होंने बाबा श्याम से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा श्री श्याम की असीम कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
इस अवसर पर महापौर ने पार्षद सुधीर यादव, देवेंद्र गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी महापौर का स्वागत किया और धार्मिक आयोजन में उनकी सहभागिता की सराहना की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *