कुरुक्षेत्र पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी प्रवीन बालन वासी मंथला हाउस त्रिशुर केरला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में प्रीतम वासी गांव खेडी रामनगर जिला कुरूक्षेत्र ने बताया कि उसका भाई धर्मवीर सिंह बेरोजगार था और वह विदेश भेजना चाहता था। उनके रिश्तेदार के माध्यम से उनकी जान पहचान वेदपाल से हो गई थी। उसने कहा कि वह उसके भाई क़ो विदेश भेज देंगे उसके लिए 20 लाख रूपये देने होगे। उसने 3 लाख रूपये और पासपोर्ट की फोटो कापी और पैन कार्ड व फोटो दे दिए। आरोपियों ने कहा कि लड़के को पहले दुबई और उसके बाद दुबई से ही कनाडा भेज देंगे। दिनांक 19 मार्च 2019 उन्होंने दुबई टुरिष्ट वीजा दिया। आरोपियों ने उनके पास फर्जी कनाडा का वीजा मोबाईल के माध्यम से भेज दिया। उसने अलग-अलग तारीखों में 14 लाख 40 हजार रूपये और दे दिए। दिनांक 28 जुलाई 2019 को आरोपियों ने उसके भाई को कनाडा ना भेजकर भारत वापिस भेज दिया। आरोपियों ने जालसाजी के तहत कनाडा का फर्जी वीजा दिखाकर धोखाधडी करके उनसे कुल राशि 17 लाख 40 हजार रूपये हडप लिए और अब राशि देने से साफ-साफ मना कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच पुलिस चौंकी सुभाष मंडी के उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार द्वारा की गई।
दिनांक 16 जुलाई 26 को थाना थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत पुलिस चौंकी सुभाष मंडी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की टीम ने आरोपी प्रवीन बालन वासी मंथला हाउस त्रिशुर केरला को मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
